30-31 मई 2025 - LIMB RICON 2025 कान्फ्रेंस

हरियाणा के सबसे बड़े और पहले मेडिकल कॉलेज पंडित भगवत दयाल शर्मा स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान (PGIMS) रोहतक के सीनियर प्रोफेसर एवं हैड आफ डिपार्टमेंट आफ स्पोर्ट्स मेडिसिन व नामदेव समाज के रत्न, राज सेवक समूह के सदस्य, हरियाणा के गोहाना गाँव में जन्मे सान गोत्र के डा॰ श्री राजेश रोहिल्ला हमारे समाज का पूरे विश्व में चहूँ ओर नाम रोशन कर रहे हैं। दिनांक 30-31 मई 2025 को होटल लेमन ट्री प्रीमियर गुरुग्राम में डा॰ श्री राजेश रोहिल्ला की अध्यक्षता में राष्ट्रीय स्तरीय LIMB RICON 2025 कान्फ्रेंस होने जा रही है जिसमें इटली के सुप्रसिद्ध Dr Maurizio Catagni व Dr Giovanni Lovisetti व बांग्लादेश के सुप्रसिद्ध Dr M Bari देश व विदेश के कई नामी अस्थि रोग शल्य चिकित्सक व्यक्तिगत रूप से भाग लेंगे । कान्फ्रेंस को इजीप्ट के विश्वप्रसिद्ध Dr Gamal Hosni भी आन लाइन सम्बोधित करेंगे । यह कान्फ्रेंस जटिल, संक्रमित नॉनयूनियन फ्रैक्चर व विकृति सुधार पर केंद्रित होगी । डा॰ श्री राजेश रोहिल्ला समाज बंधुओं की सेवा को सदैव तत्पर व समर्पित रहते हैं । समूचे समाज को आप पर गर्व है । समाज उनके उज्जवल भविष्य की कामना करता है ।