19 जनवरी 2025 - दिल्ली प्रदेश रोहिल्ला टांक दर्जी नामदेव समाज महासम्मेलन

दिल्ली प्रदेश रोहिल्ला टांक दर्जी नामदेव समाज महासम्मेलन
स्थानः - दिल्ली प्रदेश भाजपा कार्यालय, 14 पंत मार्ग, नियर गोल डाकखाने के पास, नई दिल्ली
दिनांक : 19 जनवरी 2025, समय :- प्रात 10:30 बजे से 2:30 बजे तक
चाय नाश्ता : प्रातः 10:00 बजे, भोजनः दोपहर 2:30 बजे

आदरणीय समाज बंधुओं दिनांक 26-12-2024 को समाज के गणमान्य व्यक्तियों को दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष द्वारा पार्टी कार्यालय में बैठक हेतु बुलाया गया था। उसके बाद सोमवार दिनांक 30-12-2024 को दोपहर 2 बजे रोहिल्ला टांक नामदेव समाज के गणमान्य व प्रतिष्ठित बंधुओं के एक प्रतिनिधिमंडल द्वारा भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय में दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष के साथ बैठक की गई। अध्यक्ष जी ने समाज के लोगों को दिल्ली में प्रदेश कार्यालय 14 पंत मार्ग में एक बड़ा महासम्मेलन करने के लिए कहा। महासम्मेलन में आने जाने के लिए पार्टी द्वारा आपके लिए बसें उपलब्ध करवाई जाएंगी और सभी के लिए चाय नाश्ता, लंच आदि का भी प्रबंध किया जाएगा। विचार विमर्श के बाद रोहिल्ला टांक नामदेव समाज ने रविवार दिनांक 19-1-2025 को दिल्ली में भाजपा कार्यालय 14 पंत मार्ग पर विशाल महासम्मेलन करने का निर्णय लिया। दिल्ली के विकास के लिए भारतीय जनता पार्टी संकल्प कर रही है। अतः रोहिल्ला टांक दर्जी नामदेव समाज के गणमान्य व्यक्तियों ने भाजपा का साथ देते हुए निम्न लिखित प्रस्ताव/मांग रखी हैं। अध्यक्ष जी ने समाज के लोगों को इन प्रस्तावों को पूरा करने का अपनी पार्टी की ओर से पूरा आश्वासन दिया।
(1) दिल्ली सरकार की ओबीसी की लिस्ट में क्रमांक 18 पर छिपा, दर्जी, छीपी आदि के नाम से अंकित है। इन्ही जातियों में रोहिल्ला एक पर्यायवाची शब्द है जो कि सम्मान सूचक है। हमारा समाज काफी वर्षों से "रोहिल्ला" शब्द ओबीसी की लिस्ट में जोड़ने का प्रयास कर रहा है। जबकि हरियाणा सरकार की लिस्ट में क्रमांक 16 पर रोहिल्ला लिखा हुआ है। अतः सरकार बनने पर ओबीसी लिस्ट में क्रमांक 18 पर ही छीपी, टांक, छीपा, दर्जी के साथ रोहिल्ला शब्द अंकित करवाया जाए।
(2) रोहिल्ला टांक नामदेव समाज की दिल्ली में छः लाख से भी अधिक जनसंख्या है। सारे भारत में हमारे समाज की संख्या 15 करोड़ से भी अधिक है। हमारे समाज के आराध्य देव/गुरु संत शिरोमणि नामदेव जी हैं, जिनकी वाणी सिक्खों के पवित्र ग्रंथ गुरु ग्रंथ साहिब में संकलित हैं। दिल्ली में नामदेव जी के नाम से मंदिर/भवन बनाने के लिए समाज को सरकार से उचित स्थान पर लगभग 2000 वर्गगज भूमि का टुकड़ा मिलना चाहिए। दिल्ली देश की राजधानी होने के कारण समस्त भारत से समाज के लोग आते जाते रहते हैं। दिल्ली व अन्य राज्यों के लोगों को भी नामदेव भवन ठहरने, सामाजिक, धार्मिक आयोजन करने के काम आ सके।
(3) रोहिल्ला टांक नामदेव समाज ने अपने प्रयास से नजफगढ़ दिल्ली में सांई बाबा मंदिर के सामने पानी की टंकी के पीछे नामदेव मंदिर का निर्माण किया हुआ है। यह मंदिर पूजा पाठ व अन्य सामाजिक कार्यों के लिए सर्व समाज के लोगों के काम आता है। लेकिन मंदिर भवन के ऊपर से 66 हजार KV की हाईटेंशन तार गुजर रही है जिससे किसी भी प्रकार की दुर्घटना होने का भय बना रहता है। इस हाईटेंशन तार को हटवाया जाए ।
(4) हमारे समाज का संत नामदेव मंदिर व धर्मशाला के नाम से दिल्ली में एकमात्र सार्वजनिक स्थान नजफगढ़ में है, जो कि सर्व समाजों को पूजा पाठ, विवाह शादी व अन्य समारोह करने के काम आता है। हमारा निवेदन है कि इस मंदिर भवन के विकास व सौंदर्यकरण के लिए सरकार / सांसद निधि आदि से लगभग 40-45 लाख रुपए समाज को मिलने चाहिएं।
(5) हमारे समाज की इतनी बड़ी आबादी होने के बाद भी निगमों, विधानसभाओं, लोकसभा आदि में राजनैतिक प्रतिनिधित्व शून्य है। अतः जनसंख्या के आधार पर हमारे समाज के लोगों को निगमों, विधानसभाओं और लोकसभा आदि के चुनाव में पार्टी प्रत्याशी बनाया जाए। अतः सभी समाज बंधुओं से करबद्ध प्रार्थना है कि समाज हित में 19 जनवरी 2025 को रोहिल्ला टांक नामदेव समाज के महासम्मेलन में सभी बढ़ चढ़कर भाग लें अथवा सफल बनाएं ताकि हमारे समाज की भी राजनैतिक पहचान हो सके। ऐसे अवसर पर आप सभी का सहयोग अनिवार्य एवं प्रार्थनीय है।

विशेष सूचना :
रोहिल्ला टांक नामदेव सभा द्वारा सम्मेलन में भाग लेने वाले प्रत्येक पुरुष को गर्म लोई तथा महिला को गर्म शॉल से सम्मानित किया जाएगा।

निवेदक - समस्त रोहिल्ला टांक नामदेव समाज, दिल्ली प्रदेश
श्री ज्ञानी राम सरोया 9350236761
श्री सतनारायण रोहिल्ला 8750418864
श्री सज्जन कुमार रोहिल्ला 9868402828
श्री सतबीर वर्मा पूर्व चेयरमैन 9896606663
श्री नरेश रोहिल्ला भाजपा नेता 90506621986
श्री खेमचंद रोहिल्ला 9250702845
डॉ भानुमती गुजरानिया 9875216757
एडवोकेट योगेन्द्र रोहिल्ला 8810483901
श्री दयानन्द रोहिल्ला प्रधान 9873466021
श्री हेमचंद्र रोहिल्ला 9818155789
श्री राजबीर सिंह रोहिल्ला 9868901362
श्री ईश्वर सिंह रोहिल्ला 9999266767
श्री रमेश पंवार 9540080008
श्री जे एम दर्जी 9811926565
आर्य रमेश रोहिल्ला 9999052596
श्री रमेश कुमार रोहिल्ला नेब सराय 9312837722
श्री करतार सिंह रोहिल्ला 9268447212
श्री नरेश रोहिल्ला 8130835163
श्री राजेन्द्र सिंह, सोसायटी 9810191383
श्री नन्द किशोर प्रधान दिल्ली प्रदेश 9818020168
श्री धर्मवीर रोहिल्ला 7861970007
श्री ओमप्रकाश रोहिल्ला नांगलोई 9868232520
श्री महावीर रोहिल्ला 8800707090
मास्टर ओमप्रकाश रोहिल्ला 7838126070
श्री सुंदरलाल रोहिल्ला 9810198156
श्री महेश रोहिल्ला 9811196522
मास्टर भोपाल सिंह रोहिल्ला 9319602106
मास्टर रामकिशन रोहिल्ला 9811992232
डा० जगदीश रोहिल्ला 9868148948
श्री जगबीर रोहिल्ला 9868846886
श्री राजाराम रोहिल्ला 9210730678
श्री चंद्रप्रकाश, सोसायटी 9910539305
श्री सुरेन्द्र रोहिल्ला टोपी वाले 8377045311
डा० कृष्ण पाल रोहिल्ला 9313064864
श्रीमती शशि बाला रोहिल्ला 9990814311
श्रीमती रेखा रानी रोहिल्ला 9540090187
श्रीमती उमा रोहिल्ला 7503321935
श्रीमती दिनेश कुमारी 9990543232
श्रीमती सुनीता वर्मा 9891642170
श्री संतलाल रोहिल्ला 9968113825
श्री उमेद सिंह रोहिल्ला 9250562531
श्री जसवंत सिंह रोहिल्ला 9212383336
श्री विनोद रोहिल्ला 9212734073
श्री संजय कुमार रोहिल्ला 7011620085
श्री विकास रोहिल्ला 9999776669
श्री सुखविंदर सिंह रोहिल्ला 9350851992
श्री नरेश कुमार रोहिल्ला 9868607934
श्री आनंद प्रकाश रोहिल्ला 9711248425