दिनांक 6 अक्टूबर 2024 दिन रविवार को विश्व रोहिला राजपूत संघ की चौधरी अजय रोहिला (बंटी) की अध्यक्षता में एक सभा का आयोजन हुआ जिसमें युवा टीम के नगर अध्यक्ष एडवोकेट प्रभात रुहेला जी ने अपना मत रखते हुए कहा कि बड़ौत नगर में हमारे वरिष्ठ समाजसेवी स्वर्गीय खिलारी रोहिला जी की 15 अक्टूबर 2024 को पुण्यतिथि अच्छी प्रकार से मनाया जाए ताकि आने वाली पीढ़ी में स्व० खिलारी रूहेला जी हमेशा जीवंत रहे।
रोहिला समाज के प्रेरणा स्रोत बने रहे। जिसमें सभी ने अपनी सहमति जाहिर की जो सभा में नहीं आ सके उनसे फोन के माध्यम से सहमति ली गई और आगे की कार्यक्रम की संरचना तैयार की गई। सभा में विश्व रोहिल्ला राजपूत संघ के राष्ट्रीय सचिव विपिन रोहिला, प्रदेश सचिव उत्तर प्रदेश प्रशांत रोहिल्ला, प्रवेश रोहिला, मा० सुनील रूहेला, मनोज रोहिला, विवेक रुहेला (योगी भाई) व रविंद्र रोहिला राजपूत शामिल रहे।