सभी साथियों को सूचित किया जाता है कि आज दिनांक 22 सितंबर 2024 को विश्व रोहिला राजपूत संघ के जिला अध्यक्ष बागपत श्री मास्टर बाबूराम रोहिला जी के निवास स्थान पर एक सभा हुई जिसमें राष्ट्रीय सचिव श्री विपिन रूहेला, जिला सचिव बागपत मुकेश रोहिला जी टिकरी वाले ने घोषणा करते हुए बड़ौत नगर में एडवोकेट एडवोकेट प्रभात रुहेला राजपूत युवाओं की एक टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे बतौर नगर अध्यक्ष।
प्रभात रूहेला राजपूत जी को समय दिया गया है अपनी टीम का गठन करें जिनको आगामी सभा में नियुक्ति पत्र देकर आगे विस्तार करने का कार्य सौंपा जाएगा। एडवोकेट प्रभात राजपूत जी की टीम के सदस्य अश्विनी रोहिला बरवाले वाले, सुनील रोहिला अप्सरा बुटिक वाले, प्रवेश रोहिला भी साथ रहे।
रविंद्र रोहिला राजपूत
विश्व रोहिला राजपूत संघ