"वैज्ञानिकों ने रचा नया कीर्तिमान चांद पर जा पहुंचा हमारा चंद्रयान ।। खुशी में मगन है सारा हिंदुस्तान भारतवर्ष की विश्व में हो गई दुगनी शान । ऐसे ही आगे बढ़ता रहे सदा हमारा हिंदुस्तान।।"
चंद्रयान-3 चाँद पर खोजबीन करने के लिए भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) द्वारा भेजा गया तीसरा भारतीय चंद्र मिशन है। इसमें चंद्रयान-2 के समान एक लैंडर और एक रोवर है, लेकिन इसमें ऑर्बिटर नहीं है। यह मिशन चंद्रयान-2 की अगली कड़ी है, क्योंकि पिछला मिशन सफलता पूर्वक चाँद की कक्षा में प्रवेश करने के बाद अंतिम समय में मार्गदर्शन सॉफ्टवेयर में गड़बड़ी के कारण सॉफ्ट लैंडिंग में विफल हो गया था, सॉफ्ट लैंडिंग का पुनः सफल प्रयास करने हेतु इस नए चंद्र मिशन को प्रस्तावित किया गया था।
चंद्रयान-3 का लॉन्च सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र (शार) श्रीहरिकोटा से 14 जुलाई, 2023 शुक्रवार को भारतीय समय अनुसार दोपहर 2:35 बजे हुआ था। यह यान चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव के पास की सतह पर 23 अगस्त 2023 को भारतीय समय अनुसार सायं 06:04 बजे के आसपास सफलतापूर्वक उतर चुका है।
भारत माता की जय🇮🇳🇮🇳🇮🇳🫡🫡
चंद्रमा की सतह पर आज से छवि स्थायी रूप से अंकित हो गई है क्योंकि रोवर के टायरों पर यह छाप है, क्योंकि चंद्रमा पर कोई हवा नहीं है इसलिए ये निशान हमेशा के लिए रहेंगे।
भारत माता की जय चंद्रयान 3 कि इसरो टीम में सम्मिलित श्री रवि कुमार वर्मा नामदेव आज मुझे बहुत ही गर्व हो रहा है भारत की इस ऐतिहासिक विजय में एक नामदेव समाक्षज के वैज्ञानिक भी सम्मिलित है यह देश के लिए देश के हर नागरिक के लिए बहुत ही गर्व की बात है आज हमारे वैज्ञानिकों ने चंद्रमा पर विजय पाली है सभी देशवासियों को शुभकामनाएं एवं बधाई नामदेव समाज के लिए यह बहुत ही गौरव और गर्व की बात है समाज का लाल श्री रवि कुमार वर्मा नामदेव जी ने नामदेव समाज का नाम भारत की भूमि पर सुनहरी अक्षरों में लिख दिया है जय हिंद वंदे मातरम