24 अगस्त 2023 - हिंदी आंदोलनकारी शहीद सुमेर सिंह आर्य जी का मनाया 67 वां बलिदान दिवस

1957 में मात्र भाषा हिन्दी बचाओ आन्दोलनकारी शहीद सुमेर सिंह आर्य स्मारक नयाबास रोहतक में बलिदान दिवस वैदिक रिति से यज्ञ करके मनाया गया सार्वदेशिक आर्य युवक परिषद के प्रधान स्वामी आर्यवेश जी ने बताया की 1957 में हिन्दी बचाओ आंदोलन चण्डीगढ़ से हुआ आंदोलनकारी को पुलिस ने पकड कर अंबाला जेल में डाल दिया गया उसके बाद  आंदोलनकारी को फिरोजपुर जेल में डाल दिया गया और आंदोलनकारी ने वहां भी आंदोलन को खत्म नहीं किया इस दौरान पुलिस के लाठी चार्ज से  सुमेर सिंह जी के सिर में गहरी चोट आने से सुमेर सिंह जी शहीद हो गए शहीद किसी एक परिवार का या एक कौम का न हो करके शहीद सर्व समाज का होता है स्वामी जी ने बताया मोक्ष के दो रास्ते होते एक होता है अध्यातम और दूसरा  राष्ट्र के लिए बलिदान हम सब ने शहीदों पर गर्व होना चाहिए और उनके दिखाऐ मार्ग पर चलना चाहिए 
इस अवसर पर बेटी बचाओ अभियान की अध्यक्ष पूनम आर्या, प्रवेश आर्या, विश्व रोहिल्ला राजपूत संघ की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनीता रोहिल्ला, पूर्व चेयरमैन सतबीर वर्मा, स्वामी आर्य वेश जी, शेरसिंह आर्य, प्रवीण आर्य, डा. राजेश आर्य, विकास रोहिल्ला, दयानन्द रोहिल्ला, अनील रोहिल्ला, संदीप रोहिल्ला, ऋषिपाल आर्य , रमेश आर्य, सतपाल, अमरजीत, धज्जाराम, धर्मबीर, ओमप्रकाश , समस्त परिवार जन व ग्रामीण मोजूद रहे।