अखिल भारतीय रोहिला क्षत्रिय विकास परिषद और के 15 वे प्रतिभा सम्मान समारोह में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले लगभग 200 मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई। अखिल भारतीय रोहिला क्षत्रिय विकास परिषद द्धारा बहुत ही सुन्दर व विशाल भव्य आयोजन हर वर्ष की भांति टपरी आई टी आई प्रागंण मे किया गया।
उसमे समाज के बच्चो को प्रथम उत्तीर्ण होने पर व विशेष अंक लाने पर पुरस्कत किया गया। इस अवसर पर समाज के वरिष्ठ पदाधिकारी व भारतीय जनता पार्टी से पूर्व सांसद श्री राघव लखन पाल जी प्रथम महापौर श्री संजीव वालिया जी व नगर निगम महापौर श्री डॉ अजय कुमार सिंह जी श्री सुधीर पवार जी व पार्षद दिग्विजय सिंह चौहान जी व अन्य पदाधिकरियो ने बच्चो को पुरस्कत कर बच्चो का होसला बढाया।
सहारनपुर में रोहिल्ला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान टपरी में संपन्न हुए सम्मान समारोह का शुभारंभ पूर्व सांसद राघव लखनपाल शर्मा, महापौर डॉक्टर अजय कुमार, भाजपा के विकास नगर मंडल अध्यक्ष विपुल मूसला, राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ धर्मपाल सिंह रोहिला, महामंत्री कुलदीप रोहिला, जिला अध्यक्ष विनोद रोहिला एवं नरेश कुमार रोहिला ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर किया। समारोह में वर्ष 2022 -23 में हाईस्कूल, इण्टर, डिप्लोमा, डिग्री, मास्टर डिग्री में शिवम कुमार, हार्दिक कुमार, इशिका, उत्कर्ष रोहिला, दीपाली रूहेला, सार्थक रोहिला, रिया रोहिला, सुभम रोहिला, कुसाग्र रोहिला, अभिनव रोहिला, शिवम कुमार रोहिला समेत लगभग 200 छात्र छात्राओं को सर्वोच्च अंक प्राप्त करने पर पदक और प्रशस्ति पत्र देकर अतिथियों ने सम्मानित किया। इस दौरान मुख्य रूप से रेखा रोहिला महानगर मंत्री भाजपा एवं पार्षद, श्रीमती राजबाला, श्रीमती का रोहिला, प्रेमचन्द रोहिला प्रान्तीय अध्यक्ष, समय सिंह पुण्डीर, प्रदीप कुमार रोहिला ने समारोह को संबोधित किया। संस्था द्वारा सभी अतिथियों का पगडी और अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया तथा नगर के गणमान्य नेताओं को स्मृति चिन्ह भेंट किए।
इस दौरान मुख्य रूप से राकेश रोहिला, मनीष रोहिला, संजय एडवोकेट, अजय एडवोकेट, नितिन रोहिला, प्रदीप रोहिला, संजय रोहिला ठेकेदार, नन्द किशोर रोहिला, आकाश रोहिला, पंकज रोहिला, महिपाल रोहिला, धीरज रोहिला, अरूण रोहिला एवं अरविन्द रोहिला समेत अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।