26 अक्टूबर 2023 - नामदेव जी महाराज का 753 वां जन्म दिवस

सन्त शिरोमणि नामदेव जी महाराज का 753 वां जन्म दिवस प्रकाश उत्सव 26 अक्टूबर 2023 को चंडीगढ सैक्टर 21 नामदेव भवन मे भजन-कीर्तन, लंगर सेवार्थ स्वरूप धूम धाम से नामदेव क्षेत्रीय टांक सभा द्वारा मनाया गया।
इस अवसर पर सासंद महारानी परनीत कौर,पूर्व केन्द्रीय मन्त्री सुखदेव सिंह ढिढंसा व पूर्व चेयरमैन सतबीर सिंह वर्मा प्रदेश अध्यक्ष नामदेव सभा हरियाणा विशेष रूप मे उपस्थित रहे।