नामदेव सेवा समिति रतनगढ़ में भव्य सम्मान समारोह संपन्न, नामदेव सेवा समिति रतनगढ़ के तत्वाधान में दिनांक 3 सितंबर 2023 रविवार को रतनगढ़ में प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित हुआ।
जिसमें कक्षा 8 में A Grade और कक्षा 10 व 12 में 75 प्रतिशत या उससे अधिक अंक लाने वाले सम्पूर्ण चुरू जिले के नामदेव समाज के कुल 52 छात्र छात्राओं को सम्मानित किया गया।
सम्मान समारोह में पधारने वाले मुख्य अतिथि
1.राष्ट्रीय अध्यक्ष : श्री मान अनुराग जी रुनवाल जयपुर
2.समाज कोहिनूर : श्री मति शकुंतला टेलर किशनगढ़
3.समाज कोहिनूर (भामाशाह) : श्री मान डॉ कैलाश जी डिडवानिया उनकी धर्मपत्नी श्रीमती वनिता जी डिडवानिया मुंबई (राजलदेसर)
4.दीन दयाल जी छींपा एडवोकेट नोखा से
5.अखिल भारतीय दर्जी महासभा से सयोजक : श्री मान लिखमा राम जी परिहार जोधपुर
6.स्थानीय शिक्षाविद्समाज गौरव : श्री मति पुष्पा वर्मा
पूर्व उप जिला शिक्षा अधिकारी एवम रिटायर्ड प्रिंसिपल( RES)
7. स्थानीय विधायक प्रतिनिधि
8. श्री अर्जुन सिंह जी फ्रांसा
9. महासभा महामंत्री : श्री गिरधारीलाल टेलर
10. महासभा उपाध्यक्ष : श्रीमती अरुणा टांक
कार्यक्रम में 2 विद्यार्थियों को श्री महावीर जी गहलोत, नामदेव शिक्षण संस्थान नोखा द्वारा 11 हजार रूपए नगद पुरस्कार कक्षा 10 व 12 में समाज में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने पर दिया गया।
इस कार्यक्रम में चुरू जिले के नामदेव समाज के सभी सेवारत सरकारी कर्मचारियों को भी आमंत्रित किया गया जिन्हें भी प्रशस्ति पत्र देकर सम्मान किया गया।
उक्त कार्यक्रम के दौरान श्री नामदेव सेवा समिति रतनगढ़ द्वारा श्री नामदेव महाराज की जन्म शताब्दी अवसर पर चांदी का सिक्का जारी करने की उद्घोषणा की गई हैं जो 26 अक्टूबर से उपलब्ध रहेगा।
भामाशाह श्री कैलाश जी डिडवानिया ने सभी विद्यार्थियों को अपनी तरफ से एक सिक्का देने की घोषणा की। महासभा अध्यक्ष श्री अनुराग जी ने सभी उपस्थित समाज बंधुओ को आगामी 24 सितंबर को जयपुर में आयोजित होने वाली महा पंचायत हेतु पीले चावल व स्टीकर प्रदान कर सभी से आने का आव्हान किया। मंच संचालन श्री त्रिविक्रम अपूर्वा ने किया।