महम के गांव निंदाणा में स्वर्गीय श्री दादा लक्ष्मण रोहिल्ला जी की धर्मपत्नी स्व सती दादी सुंदरी देवी रोहिल्ला लगभग 900 साल पहले सती प्रथा के चलते हुए सती हो गई थी यह भंडारा हर वर्ष भादो महीने की अमावस्या को लगाया जाता है यह भंडारा रोहिल्ला परिवार की एकता का प्रतीक है।
यह भंडारा रोहिला परिवार को एक सूत्र में पिरोने का कार्य करता है यहां दूर-दूर से सभी रोहिल्ला परिवार वर्ष में ऐक बार इकट्ठा होकर अपने सुख-दुख को सांझा करते हैं और ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि भविष्य में किसी भी महिला को सती न होना पडे और सभी महिला सदा सुहागन रहे ।
इस अवसर पर निंदाणा, फरमाणा, बैंसी ,मदीना ,खरैटी, गिरावड़, चिड़ि और सभी आसपास के रोहिल्ला परिवार और सभी समाज सेवी संगठन भण्डारे में श्रद्धा से प्रसाद ग्रहण करते हैं