समस्त क्षत्रिय वीरांगनाओं/बहिनों और भाइयों को रक्षा बंधन की शुभकामनाएं।

इस वर्ष दो दिन तीस और इकत्तिस अगस्त को मनाया जाएगा, इस वर्ष स्वाधीनता के प्रहरी दिल्ली सल्तनत को तीस साल धूल चटाने और मरते दम तक रक्त की अंतिम बूंद को भी  स्वतंत्रता के लिए बहाने वाले ऐसे अदम्य  साहसी योद्धा रोहिलखंड नरेश महाराजा रणवीर सिंह रोहिल्ला का 770 वा बलिदान दिवस है जिनकी पुण्य स्मृति में वीरांगना आरती रोहिल्ला ने उनकी जीवनी और वीरता की कहानी को अपनी ओजस्वी वाणी से आपके सम्मुख रखा है,सभी क्षत्रियों से निवेदन है इस बलिदान और शोर्य की गाथा को अपने बच्चो को अवश्य सुनाए ताकि वे जान सके किन राजाओं महाराजाओं की संताने है रोहिल्ला राजपूत और यह गौरवशाली इतिहास भावी पीढ़ी को प्रेरणा दे, महाराजा के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए तथा स्थान जहां जैसे जिसे उपयुक्त लगे रक्षा बंधन को एक शोर्य दिवस के रूप में मनाए और रोहिला क्षत्रिय अस्तित्व की रक्षा के लिए प्रण ले।