भारतीय रोहिल्ला राजपूत क्षत्रिय संघ की राष्ट्रीय जरनल बाडी की बैठक संघ के राष्ट्रीय महासचिव के आवास उत्तम नगर स्थित आवास पर आयोजित।
भारतीय रोहिल्ला राजपूत क्षत्रिय संघ की राष्ट्रीय जरनल बाडी की बैठक संघ के राष्ट्रीय महासचिव रमेश रोहिल्ला के उत्तम नगर स्थित आवास पर आयोजित की गई।
संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष बृजमोहन रोहिल्ला ने कहा कि संगठन ने थोड़े समय में ही देश के अधिकांश राज्यों में कार्यकारिणी गठित कर ली है, जो सभी के लिए गौरव का विषय है। संघ का उद्देश्य देशभर के रोहिल्ला राजपूत बंधुओं को एकत्रित कर अपने हकों को हासिल करना है।
उपाध्यक्ष नरेश रोहिल्ला राजपूत ने संघ को मजबूती प्रदान करने के लिए युवा पीढ़ी को आगे आने का आह्वान किया। सचिव हंस रोहिला ने कहा कि सभी के साझा प्रयासों से संगठन तेजी से आगे बढ़ रहा है। हमें और मेहनत करते हुए सभी को एक मंच पर लाने का पूरा प्रयास करना है।
दिल्ली के प्रदेशाध्यक्ष जयप्रकाश रोहिल्ला राजपूत ने कहा कि दिल्ली में एक पार्क का नाम राजा रणवीर सिंह रोहिल्ला राजपूत के नाम पर रखा गया है।
उड़ीसा के प्रदेश अध्यक्ष माणिक्य लाल रोहिल्ला ने कहा कि उन्हें दो राज्यों का प्रभार मिला है। वह जिला स्तर पर संघ की टीम शीघ्र ही गठित कर समाजबंधुओं को एकजुट करने की मुहिम को पूरा करने जा रहे हैं। नारनौल से पहुंचे समाज रत्न सुभाष रोहिल्ला ठेकेदार ने कहा कि संगठन को जब कभी भी किसी भी सहायता की आवश्यकता होगी, वह कभी पीछे नहीं हटेंगे। राष्ट्रीय महासचिव रमेश रोहिल्ला ने कहा कि संघ ने अल्पआयु में ही वटवृक्ष का रूप ले लिया है। जिसकी शाखाएं पूरे देश में फैलती जा रही हैं।
सभा मे विभिन्न राज्यों से पहुंचे संघ के प्रतिनिधियों ने संगठन का पूरे देश में तेजी से विस्तार करने पर बल देते हुए अपनी हकों के लिए एकजुट होने का भी आह्वान अधिकांश राज्यों में कार्यकारिणी गठित कर ली है, जो सभी के लिए गौरव का विषय है। संघ का उद्देश्य देशभर के रोहिल्ला राजपूत बंधुओं को एकत्रित कर अपने हकों को हासिल करना है।
इस मौके पर अशोक वेदी राष्ट्रीय कानूनी सलाहकार , मदन लाल रोहिल्ला राष्ट्रीय उपाध्यक्ष , नीरज कोकचा प्रदेश प्रभारी हरियाणा, दीपक रोहिल्ला प्रदेश संगठन मंत्री हरियाणा, रेवाड़ी जिला अध्यक्ष विजय सिंह, जिला संरक्षक नरेन्द्र रोहिल्ला, नारनौल जिलाध्यक्ष प्रवीण रोहिल्ला समेत राजस्थान, दिल्ली यूपी आदि प्रदेशों से अनेकों प्रतिनिधि मौजूद रहे।
राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष रतन लाल रोहिल्ला, राष्ट्रीय सह सचिव मुकेश रोहिल्ला राजपूत, हरियाणा के युवा अध्यक्ष अशोक रोहिल्ला महेंद्रगढ़ जिला अध्यक्ष प्रवीन रोहिल्ला आदि ने संगठन को और मजबूती प्रदान करने की दिशा में अपने - अपने सुझाव रखे।
